February 19, 2026 3:27 am

ग्राम तनसेटा में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

[adsforwp id="60"]

अर्की
ब्यूरो हिमाचल आज तक

ग्राम तनसेटा में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की रस्में संपन्न कराई गईं, जिसमें हवन-यज्ञ, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना शामिल थी। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया, और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सेवा में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। आयोजन समिति के सदस्य पूरण चंद और समस्त ग्रामवासियों की भूमिका सराहनीय रही। यह आयोजन सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बना रहेगा।

Leave a Reply