February 19, 2026 7:30 am

तंबाकू मुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा सलाम मुंबई फाउंडेशन के मार्गदर्शन में शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

[adsforwp id="60"]

तंबाकू मुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसरों के अंदर तंबाकू पदार्थों के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित करना तथा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित सभी 9 मानकों को पूरा करने के लिए संस्थानों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तरीय एवं व्यक्तिगत प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। समुदाय और अभिभावकों के सहयोग से ही इस पहल को स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है। शिविर में सलाम मुंबई फाउंडेशन दीपक पाटिल ने तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से मुख कैंसर, टीबी और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर तंबाकू से होती है, जो आगे चलकर शराब और अन्य नशे तक पहुंच सकती है। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही बच्चों को तंबाकू से दूर रखा जाए, तो भविष्य में उन्हें नशे की लत से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अर्की और धुन्दन ब्लॉक के 48 विद्यालयों ने तंबाकू मुक्त स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम के 9 मानकों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, प्रतिभागियों एवं प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस पहल को और सशक्त बनाएं। इस प्रशिक्षण शिविर में 32 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने तंबाकू मुक्त विद्यालय की पहल को एक सार्थक प्रयास बताया, जिससे किशोरावस्था में ही विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी मिल सके और विद्यालयों में स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो सके। कार्यक्रम की रूपरेखा में बताया गया कि तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान से 48 विद्यालयों को जोड़ा जा चुका है, जिससे बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक आदतों का विकास सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement