कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार के छात्र-छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक एवं मेरिट प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विद्यालय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मैथ्स ओलंपियाड सिल्वर ज़ोन फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के 13 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वैष्णवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि महक पाल, मानविक कौशल, मोक्ष रघुवंशी, शिवांश शर्मा, अपराजिता, रावी ठाकुर, सृष्टि, लवनेश, मयंक, नीरव, सूर्यांश कँवर एवं रिधिमा ने मेरिट प्रमाण-पत्र प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय अध्यक्ष ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय अध्यक्ष ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विद्यालय अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, प्रभारी इशान भाटिया तथा अन्य स्टाफ सदस्यों को उनके निरंतर सहयोग एवं परिश्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।
प्रधानाचार्य





