February 27, 2026 3:47 am

वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में चिट्ठा मुक्त अभियान के अंतर्गत जन स्वास्थ्य व्याख्यान का आयोजन

[adsforwp id="60"]

चंडी
पवन सिंघ

उप तहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में आज खंड स्वास्थ्य विभाग चंडी एवं कॉलेज में गठित रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चिट्ठा मुक्त अभियान के अंतर्गत एक जन चेतना स्वास्थ्य व्याख्यान का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में खंड स्वास्थ्य विभाग चंडी से चिकित्सक डॉ राहुल गर्ग रहे l उन्होंने अपने स्वास्थ्य व्याख्यान में विद्यार्थियों को समाज में बुराई के रूप में फैल रहे नशे चिट्टे से दूर रहने का सभी से आह्वान किया l उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में युवा चिट्ठे की लत में संलिप्त होता जा रहा है, जिससे कई घर तबाह हो रहे हैं l इस अवसर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पा ने भी इस विषय पर अपने विचार रखें l कालेज प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया l इस कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ के सदस्य को नशे से सदैव दूर रहने रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई l इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग चंडी में कार्यरत सुपरवाइजर मीना ठाकुर , आशा वर्कर संतोष एवं नीतू के साथ-साथ कॉलेज की समस्त स्टाफ के सदस्य एवं डीएलएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l

Leave a Reply

Advertisement