चंडी
पवन सिंघ
उप तहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में स्कूल प्रबंधन समिति , अध्यापक गण एवं नवी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया l विद्यालय सभागार में कार्यक्रम हर्षौल्लास एवं भावनाओं के बीच संपन्न हुआ l जहां पूरे वातावरण में उत्साह के साथ-साथ बिछड़ने की कसक भी साफ झलकती रही l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ l इसके बाद नवी कक्षा की विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए स्वागत भाषण प्रस्तुत कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया l दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने विद्यालय के जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया l शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन के लिए आभार प्राप्त किया l इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम और अनुशासन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है l





