राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग में पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सिगरेट व अन्य नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त खान क्षेत्र के नवीनीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों ने लेखन और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर जियोलॉजिस्ट कशलोग लाइम स्टोन माइंस बृजेश शर्मा तथा खान प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड महेंद मरेतिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम से जुड़ी सुनीता देवी तथा स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा संचालित सामाजिक कार्यक्रमों एवं तंबाकू मुक्त अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।





