शहनाज भाटिया
अर्की लोकनिर्माण विभाग मंडल के उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत कुन्नी पुल से आगे आने वाली सड़क किसी बड़े भयानक हादसे के इंतजार में है।
ज्ञात रहे कि अर्की लोक निर्माण विभाग मंडल के अधीन आने वाले कुन्नी पुल की समाप्ति से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर दो ऐसे खतरनाक स्थान बने हुए है।जहाँ कभी भी किसी भी वाहन चालक से छोटी सी चूक होने पर वाहन का लगभग 250 से 300 मीटर गहरी खड्ड में गिरने से कोई भयानक हादसा होने से भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है। ऊपर से सोचने योग्य बात यह है कि धर्मपुर व सोलन से आने वाला हर व्यक्ति नेता, विभाग के आलाधिकारी इसी सड़क से अर्की आते जाते है। लेकिन आज तक किसी ने भी इन खतरनाक स्थानों के लिए कोई आवाज नही उठाई।स्थानीय लोगो का कहना है कि पूर्व में भी इन स्थानों पर वाहन गिरने से मौत हो चुकी है।।
इस दोनों स्थानों में से एक स्थान पर सड़क अंदर की तरफ खोखली हो चुकी है।तथा केवल एक ही वाहन आ जा सकता है। दूसरे स्थान पर सड़क चौड़ी करने से निकने मलबे खड्ड की तरफ गिरा कर समतल कर दिया गया है। जहां भारी वाहन के वजन से मिट्टी दब सकती है।और सोचने की बात है कि कहीं कोई डंगा नही है। ना ही कोई पैराफिट या खतरे का सूचना पट्ट लगाया गया है। इस कारण रात बिरात इन दोनों स्थानों पर कोई भी भयानक हादसा हो सकता है। स्थानिय लोगो का कहना है कि यदि इन स्थानों पर को भयानक हादसा होता है । तो उसका जिम्मेवार विभाग होगा या सरकार।
क्योकि वाहन मालिक अपनी व वाहन की सुरक्षा हेतु सरकार व सम्बंधित विभागों को रोड मेंटिनेंस के लिए भारी भरकमरोड टैक्स दे रहे है। लोगो का कहना है की शीघ्र इन दोनों स्थानों पर उचित डंगो का निर्माण किया जाए साथ ही पैराफिट लगाए जाये।
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कुनिहार मनसा राम ठाकुर से बात करने पर उन्होंने कहाकि इस रोड़ के टैंडर लग चुके हैं जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।





