3 दिसंबर – आज का इतिहास
आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
♿ हर साल विश्व में 3 दिसंबर का दिन अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है – दिव्यागों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना। हर साल इस दिन दिव्यांगों के विकास, उनके कल्याण के लिए योजनाओं, समाज में उन्हें बराबरी के अवसर मुहैया करने पर गहन विचार विमर्श किया जाता है।
3 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🔮 लार्ड कार्नवालिस ने 1790 में आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
🔮 बाजी राव द्वितीय को 1796 में मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
🔮 अंग्रेज़ों ने 1824 में मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
🔮 वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 में भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
🔮 फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा 1910 में विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
🔮 तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने 1912 में युद्धविराम समझौता किया।
🔮 इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो 1967 में नजरबंद किये गए।
🔮 भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
🔮 होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने 1972 में राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
🔮 सन 1975 में लाओस गणराज्य घोषित।
🔮 जीन बेडेल बोकासा ने 1977 में स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
🔮 भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 1984 में जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
🔮 रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 1989 में शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
🔮 ताइवान में 1994 में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
🔮 ऑस्ट्रेलिया ने 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
🔮 यूएनईपी ने 2002 में भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
🔮 मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
🔮 फिलीपींस में 2012 में आये भूफा तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
3 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔮 भोपाल गैस त्रासदी दिवस
🔮 विश्व विकलांग दिवस