4 दिसंबर – आज का इतिहास
आज भारतीय नौसेना दिवस
🎉 भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। 3 दिसंबर को भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाक सेना के ख़िलाफ़ जंग की शुरुआत कर चुकी थी। वहीं, ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची नौसैनिक अड्डे पर भी हमला बोल दिया था। इस यु्द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। नौसेना ने पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे। इसमें भारतीय नौसेना का आई.एन.एस. खुकरी भी पानी में डूब गया था। इसमें 18 अधिकारियों सहित लगभग 176 नौसैनिक सवार थे।
4 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🎈 फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का 1748 में जन्म हुआ।
🎈 वायसराय लॉर्ड विलियम बैन्टिक ने 1829 में सती प्रथा समाप्त की।
🎈 गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने 1860 में पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
🎈 इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का 1888 में जन्म।
🎈 इंग्लैंड में स्मॉग की 1952 में घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
🎈 दक्षिणी अमरीका में ऐटलांटिक महासागर में स्थित बरमूदा द्वीप के बारे में 1952 में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस की तीन पक्षीय कॉन्फ़ेन्स आरंभ हुई।
🎈 भारत और नेपाल के बीच 1959 में गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
🎈 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
🎈 भारतीय नौसेना ने 1971 में पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
🎈 मिस्र के विरुद्ध 1977 में अरब मोर्चा गठित।
🎈 हिजबुल्ला आतंकवादियों ने 1984 में कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
🎈 सं.रा. अमेरिका डेविस कप 1995 में चैंपियन बना।
🎈 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1996 में मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफ़ाउंडर प्रक्षेपित किया।
🎈 अशोक गहलोत 2003 में विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
🎈 पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
🎈 फिलीपींस के एक गाँव में 2006 में आये तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
🎈 प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को 2008 में क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
🎈 सीरिया में 2012 में हुए मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
4 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🎈 भारतीय नौसेना दिवस