6 दिसंबर – आज का इतिहास
आज राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा दिवस
🎉 भारत में 6 दिसंबर 2019 को नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। प्रति वर्ष दिवस मनाया जाता है। दिन का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और नागरिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करना है। नागरिक सुरक्षा एक स्वैच्छिक संगठन है। यह संकट के समय नागरिक आबादी के रक्षक के रूप में कार्य करता है। नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड देश की रक्षा के लिए जुड़वा स्वैच्छिक संगठन हैं। ये संगठन आम आदमी की सुरक्षा की अवधारणा पर आधारित हैं।
6 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🌸 भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना 1907 में चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
🌸 फिनलैंड ने 1917 में रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
🌸 फ़िराक़ गोरखपुरी 1926 में अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
🌸 इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम 1958 में आरंभ हुआ।
🌸 यूरोपीय देश स्पेन में 1978 में संविधान को अंगीकार किया गया।
🌸 इजरायल की राजधानी यरुशलम में 1983 में हुए एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
🌸 युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने 1990 में इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
🌸 भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा 1992 में गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
🌸 क्योटो (जापान) में 1997 में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
🌸 बैंकॉक में 1998 में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
🌸 ह्यूगो शावेज 1998 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
🌸 सन 1999 में इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
🌸 अफ़ग़ानिस्तान में 2001 में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
🌸 स्पेन के कार्लोस मोया को 2002 में एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर ख़िताब दिया गया।
🌸 नासा ने 2006 में मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।
🌸 ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में 2007 में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
🌸 केन्द्रीय बैंक ने 2008 में रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
🌸 मिस्र में 2012 में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
6 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🌸 नागरिक सुरक्षा दिवस
🌸 बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
🌸 महापरिनिर्वाण दिन