8 दिसंबर – आज का इतिहास
8 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🎲 चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में 1863 में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
🎲 यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में 1881 में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
🎲 जर्मनी और अमेरिका के बीच 1923 में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
🎲 अमेरिका और ब्रिटेन ने 1941 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
🎲 ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 1956 में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
🎲 पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को 1967 में सेना में शामिल किया गया।
🎲 अमेरिका ने 1976 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
🎲 संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को 1980 में इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी।
🎲 ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने 1983 में सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष मेंमतदान किया था।
🎲 विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने 1987 में ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।
🎲 पूर्वलेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज 1998 में वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
🎲 ओलंपिक के इतिहासमें 1998 में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
🎲 ब्रिटेन और रूसके बीच 2000 में रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार गोलनेटमाइन खोजा।
🎲 भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुनके बाद गौमूत्र को 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
🎲 निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने 2003 में राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
🎲 वसुन्धरा राजे 2003 में सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
🎲 उमा भारती 2003 में मध्य प्रदेश केमुख्यमंत्री पद पर आसीन।
🎲 पाकिस्तान ने 2004 में 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
🎲 रेडक्रास और रेडक्रीसेंट सोसाइटी ने 2005 में सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल कोनये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
🎲 अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने 2007 में दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।