19/01/2025 8:23 am

इतिहास के पन्नो से-आज अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस

[adsforwp id="60"]

 

11 दिसंबर – आज का इतिहास

आज अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस

 

🎉 अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस हर साल 11 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया और 11 दिसंबर को 2003 से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में नामित किया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसंबर 2003 को मनाया गया था। महासभा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सतत पर्वतीय विकास के महत्व को उजागर करने के लिए उस दिन सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।पर्वत मानव जाति के आधे हिस्से को रोजमर्रा की जिंदगी के लिए ताजा जल प्रदान करते हैं। इनका संरक्षण सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण है और एसडीजी के लक्ष्य-15 का हिस्सा है।

11 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

💠 ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1687 में मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।

💠 प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध 1845 में शुरू।

💠 बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस 1858 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

💠 यूरोपीय देश इटली 1937 में मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।

💠 जर्मनी और इटली ने 1941 में अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।

💠 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

💠 यूरोपीय देश स्पेन को 1946 में संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।

💠 बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 1960 में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।

💠 संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की 1964 में स्थापना हुई।

💠 जनरल एच.एम. इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

💠 रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1994 में चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।

💠 सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म टेररिस्ट सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

💠 चीन को 2001 में विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।

💠 स्पेन के नौसैनिकों ने 2002 में अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।

💠 मेरिदा में 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

💠 उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच 2007 में 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

💠 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को दे दी।

11 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💠 यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

💠 अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस

Leave a Reply