19/01/2025 8:10 am

कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का जश्न झूठ की गारंटी – सुरेश कश्यप

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का जो जश्न झूठ की गारंटी है।सरकार द्वारा लोगों को झूठ बोलकर 10 गारंटीया देने की घोषणा की गयी लेकिन आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। विकसित भारत संकल्प यात्रा औरभाजपा वरिष्ठ कार्यकरता को ग्राम पंचयात सेवड़ा चंडी में सम्मानित करने के दौरान भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की आज तक कांग्रेस सरकार ने कोई गारंटी पूरी नहीं की और प्रदेश को 10 वर्ष पीछे धकेलने का काम किया है। सुरेश कश्यप ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लोगों से जो भी वायदे किए वो सभी अक्षरसह पुरे किए है। उन्होंने कहा की धारा 370 हो चाहे राम निर्माण की संकल्प भाजपा ने पूरा किया। कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को सस्ते दामों पर अनाज दिया जो 2028 तक दिया जाएगा। कश्यप ने कहा की देश में 10 करोड़ लोगों को उज्वला योजना का लाभ दिया गया। 10 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख तक का स्वास्थ्य लाभ दिया गया। सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा द्वारा लोगों की सेवा करने के लिए सत्ता के साथ संकल्प लिये जाते है जिन्हें पूरा करने की गारंटी भी दी जाती है और उन्हें पूरा भी किया जाता है। उन्होंने कहा की देश आजादी के 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने तक मोदी सरकार द्वारा विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है जिसे पूरा करने के लिये लोगों का आशीर्वाद बहुत ही जरूरी है।इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं की भी विकास रथ के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गयी।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द शर्मा, कमल गौतम,ज़िला परिषद सदस्य आशा परिहार,जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम,नीम चंद,मदन,सागर और कई भाजपा कार्यकरता मौजूद रहे।

Leave a Reply