13 दिसंबर – आज का इतिहास
13 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🏀 ऑस्ट्रिया के टायरॉल में 1916 में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
🏀 नीदरलैंड के हेग में 1920 में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
🏀 बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन प्रिंस ऑफ वेल्स ने किया था।
🏀 चीन और जापान के बीच 1937 में हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
🏀 भारत और सोवियत संघ ने 1955 में पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।
🏀 मंसूर अली ख़ान पटौदी ने 1961 में अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
🏀 सन 1974 में माल्टा गणतंत्र बना।
🏀 पोलैंड में 1981 में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
🏀 गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को 1989 में आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
🏀 कोफी अन्नान 1996 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।
🏀 महात्मा रामचन्द्र वीर को 1998 में कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
🏀 दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर 2001 में आतंकवादी हमला।
🏀 इस्रायल ने 2001 में यासिर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
🏀 भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 2003 में उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
🏀 यूरोपीय संघ का 2002 में विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए।
🏀 इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच 2004 में परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
🏀 भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे 2004 में अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
🏀 50वें सदस्य के रूप में 2006 में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
🏀 श्रीलंका सेना व लिट्टे के मध्य 2007 में हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
🏀 जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 2008 में 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57�मतदान हुआ।