14 दिसंबर – आज का इतिहास
आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
🎉 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष पूरे भारत में 14 दिसम्बर को मनाया जाता है। भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा स्थापित किया गया था। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार के अंतर्गत आता है और ऊर्जा का उपयोग कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है। भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम का उद्देश्य पेशेवर, योग्य और ऊर्जावान प्रबंधकों के साथ ही लेखा परीक्षकों को नियुक्त करना है, जो ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को लागू करने और ऊर्जा, परियोजनाओं, नीति विश्लेषण, वित्त प्रबंधन में विशेषज्ञ हों।
14 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🌷 रुआल आमुन्सन 1911 में दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
🌷 एनी बेसेन्ट को 1921 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स की उपाधि से विभूषित किया।
🌷 सन 1922 में यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।
🌷 ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 1982 में 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
🌷 जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
🌷 बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने 1995 में पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
🌷 ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए 1997 में विश्व के सभी देश सहमत।
🌷 सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म टेररिस्ट में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
🌷 जॉर्ज वॉकर बुश 2000 में अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
🌷 पाकिस्तान ने 2002 में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
🌷 मैक्सिको के मेरिदा में 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
🌷 बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान 2007 में अलग किये गए।
🌷 भारत ने 2008 में अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
14 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🌷 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस