16 दिसंबर – आज का इतिहास
आज विजय दिवस
???? विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ।
16 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
???? जापान के माउंट फुजी पर्वत में 1707 में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
???? ग्रेट नॉर्थ हालैंड नहर 1824 में खोली गयी।
???? ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने 1889 में स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
???? चीन में 1920 में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह भूकंप चीन के कान्सू प्रांत में आया था।
???? आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने 1927 में न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
???? कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने 1929 में हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
???? जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने 1938 में यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
???? जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने 1945 में युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर लिया।
???? हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की 1951 में स्थापना की गयी।
???? कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में 1958 में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
???? पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में 1959 में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
???? अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 1960 में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
???? भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
???? तमिलनाडु के कलपक्कम में 1985 में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
???? नयी दिल्ली में 1993 में सभी के लिए शिक्षा सम्मेलन प्रारम्भ।
???? गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर 1999 में सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
???? बांग्लादेश ने 2002 में 31वाँ विजय दिवस मनाया।
???? नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को 2006 में अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
???? बांग्लादेश ने 2007 में पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
???? केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को 2008 में गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
???? फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में 2013 में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
???? पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में 2014 में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
16 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
???? विजय दिवस