19/01/2025 8:17 am

कैबिनेट मंत्री पद मिलने के बाद पहली बार राजेश धर्माणी शनिवार को पहुंचे दाड़लाघाट

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

कैबिनेट मंत्री पद मिलने के बाद पहली बार राजेश धर्माणी शनिवार को दाड़लाघाट पहुंचे। पंचायत कांग्रेस कमेटी दाड़लाघाट,बरायली व रौड़ी के सयुंक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। सभी कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप की अगुवाई में मंत्री राजेश धर्माणी के स्वागत में फूल मालाएं लेकर एकत्रित हुए। इसके बाद मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अंबुज होटल में बैठक की। मंत्री राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं का जल्द निपटारा करने को कहा। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य केवल जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है,वह बखूबी इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह वीआईपी नहीं बल्कि आम जनता का हिस्सा बन कर प्रदेश की सेवा करेंगे। इसके उपरांत दाड़लाघाट,बरायली व रौड़ी के सयुंक्त तत्वावधान में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप,युवा नेता संजय ठाकुर,अनिल शर्मा नीलू,इकाई अध्यक्ष दाड़लाघाट मनोज गौतम, बरायली अध्यक्ष कमलेश गौतम,रौड़ी अध्यक्ष प्रेम केशव,वरिष्ठ,पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,कांग्रेस नेता लाला शंकर दास,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,अर्की युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वर्मा,जगदीश ठाकुर,वेदप्रकाश शुक्ला,ऋषि देव शर्मा,ऋषि गांधी,तिलक गौतम,जय सिंह ठाकुर,जयदेव ठाकुर,दीपक गजपति सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply