17 दिसंबर – आज का इतिहास
17 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
🎑 मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने 1398 में दिल्ली पर कब्जा किया।
🎑 मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन 1645 में हुआ।
🎑 सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने 1715 में गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।
🎑 फ्रांस ने 1777 में अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
🎑 मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद 1779 में मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
🎑 ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 में उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
🎑 फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने 1807 में मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
🎑 इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने 1902 में पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
🎑 राइट बंधुओं ने 1903 में द फ्लायर नामक विमान पहली बार उड़ाया था, 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
🎑 उग्येन वांगचुक 1907 में भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
🎑 पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने 1914 में रूसी सेना को पराजित किया।
🎑 तुर्की अधिकारियों ने 1914 में यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
🎑 तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने 1925 में एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
🎑 आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने 1927 में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
🎑 भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को 1927 में निर्धारित तिथि से २ दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया।
🎑 लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने 1928 में उन पर लाठी चार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी.
🎑 भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की 1931 में स्थापना हुई।
🎑 भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने 1933 में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
🎑 महात्मा गांधी ने 1940 में व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
🎑 बर्मा (अब म्यांमार) ने 1949 में साम्यवादी चीन को मान्यता दी।
🎑 सन 1971 में भारत-पाक युद्ध समाप्त।
🎑 ज़ायोनी शासन ने 1992 में अपने सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हत्या के बहाने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के 415 सदस्यों को देश निकाला दे दिया।
🎑 सन 1996 में नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
🎑 अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 1998 में आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
🎑 भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व
🎑 डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने 2000 में बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
🎑 तुर्की ने 2002 में कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
🎑 भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को 2005 में सत्ता से हटाया गया।
🎑 शीला दीक्षित ने 2008 में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
🎑 केन्द्र सरकार ने 2008 में शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।