19/01/2025 9:40 am

बुघार विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को अपने धनराशि से ब्लेजर वितरित किए लोगो ने की प्रशंसा

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को अपने धनराशि से ब्लेजर वितरित किए। इस कार्य हेतु समाज का हर वर्ग उनकी भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा है। कक्षा एक से लेकर कक्षा 12वीं तक के कुल 146 विद्यार्थियों को ब्लेजर वितरित किए गए। विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थी आर्थिक रूप से संघर्षशील पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते है। ऐसे में प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को अपनी धनराशि से ब्लेजर मुहैया करवाकर एक मिसाल पेश की है। ब्लेजर प्राप्त करते हुए विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में दिखे। विद्यार्थियों ने विशेष कर प्रधानाचार्य रेखा राठौर का आभार जताया। एसएमसी प्रधान खेमराज ठाकुर ने प्रधानाचार्य रेखा राठौर द्वारा विद्यार्थियों को अपनी धनराशि से ब्लेजर बांटने के इस उदार कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रथम बार हुआ है किसी प्रधानाचार्य ने इस विद्यालय में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ब्लेजर बांटे हैं। पंचायत प्रधान गुरदेई ठाकुर व पूर्व पंचायत प्रधान विजय ठाकुर ने भी प्रधानाचार्य के ब्लेजर वितरण के इस उदार कार्य की प्रशंसा की व इसे एक अत्यंत सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply