19/01/2025 8:52 am

कैसा रहेगा आज का दिन जानिए अपना राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (19-12-2023)

मेष
19-12-2023

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : मैरून रंग

—————————————

वृष
19-12-2023

आज नए निवेश करने का सही समय है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपका थोड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेकार के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको अपने हर कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मिथुन
19-12-2023

आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा आज के दिन गुस्सा करने से बचें। दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दूसरे शहर की यात्रा के योग बन रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कर्क
19-12-2023

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

सिंह
19-12-2023

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। अपने काम से संबंधित प्रगति देखकर सुकून मिलेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार न होने की वजह से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध टूटने का डर रह सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कन्या
19-12-2023

आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स को अचानक कोई सरप्राइज मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

तुला
19-12-2023

आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपको उसमें राहत मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपके मन में परेशानियां खत्म होंगी। यदि आप अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

वृश्चिक
19-12-2023

आज कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नए रास्ते भी खुलेंगे। आंखों से संबंधित रोगों से अलर्ट रहें। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। अगर आपने खुद पर नियंत्रण नहीं रखा तो नुकसान हो सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

धनु
19-12-2023

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। आज किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मकर
19-12-2023

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय कि शुरुआत करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कुंभ
19-12-2023

आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। ज्यादा उत्साह में काम करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा लेकिन स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। विदेश से व्यापार करने वालों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लोगों के मन में आपके लिए कोई गलतफहमी भी हो सकती है। आज आप अपना पराक्रम बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मीन
19-12-2023

आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

Leave a Reply