11/02/2025 4:39 am

कैसा रहेगा आज का दिन जाने अपने राशिफल से

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (20-12-2023)

मेष
20-12-2023

आज के दिन आपको आपकी वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलवाएगी, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय शब्दों को तोलकर बोलना बेहतर होगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। आज आपकी कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता दिख रहा है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

वृष
20-12-2023

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापार में काफी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका आपको मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। किसी चिज को लेकर उलझन में रहेंगे। कुछ समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मिथुन
20-12-2023

आज का दिन आपके लिए काफी खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में भी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कर्क
20-12-2023

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा। समझदारी, आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से भाग-दौड़ करनी पडे़गी, इससे थकान महसूस होगी। संतान सुख प्राप्त होनें की सम्भावना है। दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

सिंह
20-12-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार की कुछ योजनाओं के लिए किसी बैंक संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ कैरियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर थे, इसलिए आपके लिए नौकरी बदलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि किसी मे सम्मिलित हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

कन्या
20-12-2023

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस खुश हो जाएंगे। अगर नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाना है तो अपने जरुरत का सामान लेना ना भूलें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

तुला
20-12-2023

आज आपको अपने किसी परिजन की व्यवहार से मन थोड़ा दुखी होगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा था, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे समाप्त करके परिजन से मदद ले सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
20-12-2023

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगें। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा, इससे फायदा भी होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

धनु
20-12-2023

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार मे आ रही हर समस्याओं का आप आगे बढ़ कर सामना करेंगे, लेकिन आपको आज ध्यान देना होगा कि आपकी इस आदत को लोग आपका समर्थन ना समझे, इसलिए आपको कुछ मामलों में तो तोलमोल कर ही बोलना बेहतर होगा। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मकर
20-12-2023

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे । किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

कुंभ
20-12-2023

आज आपको अपने पितरों व माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नई संपत्ति अथवा नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए यदि उन्हें कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने किसी व्यापार की डील के आगे बढ़ जाने से थोड़ा परेशान होंगे, लेकिन भविष्य में आपको इससे भी बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

मीन
20-12-2023

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धनलाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

Leave a Reply