July 13, 2025 11:17 pm

इतिहास के पन्नो से :- केन्द्रीय आरक्षी पुलिस दिवस व ???? कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

[adsforwp id="60"]

 

28 दिसंबर – आज का इतिहास

आज केन्द्रीय आरक्षी पुलिस दिवस

 

???? केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 27 जुलाई 2020 को अपना 82 वां स्थापना दिवस मनाया। सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई, 1939 को क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस के रूप में की गई थी, जिसके बाद 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के अधिनियमन पर इसक नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर दिया गया था। CRPF की स्थापना आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य को सुरक्षित रखने के लिए के लिए की गई।

28 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

???? गैलीलियो ने 1612 में नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।

???? किंग ताकसिन 1767 में थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।

???? स्पेन ने 1836 में मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

???? आईओवा 1846 में 29वां अमेरिकी प्रांत बना।

???? भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी की 1885 में स्थापना हुई।

???? भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1885 में बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।

???? सिनेमा के इतिहास में 1895 में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।

???? दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने 1906 में अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।

???? इटली के मेसिना में 1908 में आये भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।

???? इंपिरियल एयरवेज ने 1926 में भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।

???? कोलकाता में 1928 में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।

???? रॉबर्ट सुलिवन 1942 में पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।

???? द पीक डिस्ट्रिक्ट 1950 में ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।

???? इंग्लैंड के उत्तर में स्थित सबसे बड़े बूचड़खाने को 1957 में पशुओं की फुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फैसला लिया गया था. सोवियत संघ ने 1957 में परमाणु परीक्षण किया।

???? चीन ने 1966 में लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

???? अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में 1968 में हुए पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।

???? जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की 1972 में अस्थियां मिलीं।

???? पाकिस्तान में 1974 में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।

???? अमेरिका ने 1976 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

???? भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।

???? राजीव गांधी के नेतृत्व में 1984 में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।

???? पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की 1995 में एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने, विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।

???? भारतीय डाक विभाग द्वारा 2000 में वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।

???? इस्रायल ने 2003 में कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।

???? अमेरिका में 2003 में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।

???? रूस ने 2007 में ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।

???? अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का 2008 में निधन हो गया।

???? आम आदमी पार्टी ने 2013 में दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

28 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

???? केन्द्रीय आरक्षी पुलिस दिवस

???? कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

Leave a Reply

Recent News

ग्राम पंचायत रौडी व अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी और हॉस्पिटल सोलन के सहयोग से पंचायत भवन रौड़ी में एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

ग्राम पंचायत रौडी व अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी और हॉस्पिटल सोलन के सहयोग से पंचायत भवन रौड़ी में एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Advertisement