19/01/2025 8:41 am

दाड़लाघाट में हुई ब्लॉक कांग्रेस अर्की कमेटी की बैठक व स्थापना दिवस

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

ब्लॉक कांग्रेस अर्की कमेटी की दिसंबर माह की जोन बैठक दाडलाघाट में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्पन्न हुई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात दाडलाघाट जोन की 18 पंचायत से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 138 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी भारत कि सबसे पुरानी पार्टी है तथा भारतीय आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,आज वर्तमान भारत के निमार्ण में कांग्रेस पार्टी की पूर्व में रही सरकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा एक साल में पूरी की चार गारंटियों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्थी के नेतृत्व में अर्की विधानसभा क्षेत्र में एक समान दृष्टि से विकास कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी जनसमस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष उठाया तथा दाडलाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नववर्ष की जनवरी माह से शुरू करने की मांग की। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दाडलाघाट भवन की आधारशिला रख कर जल्द ही दाडलाघाट कॉलेज भवन निर्माण शुरू करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई की दाड़लाघाट बीडीओ आफिस खोला जाए ताकि आम जनता इससे लाभान्वित हो। इस अवसर पर दाडलाघाट कांग्रेस जोन अध्यक्ष मोहन ठाकुर,दाडलाघाट कांग्रेस पंचायत कमेटी के अध्यक्ष मनोज गौतम,ब्लॉक कांग्रेस सचिव राजेश गुप्ता,कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर,ब्लाक कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस अर्की महासचिव जगदीश ठाकुर,कमलेश गौतम,प्रेम केशव,संतराम पंवर,विधासागर ठाकुर,उपेन्द्र ठाकुर,नरेश अवस्थी,वेदप्रकाश शुक्ला,अनिल गुप्ता,मस्तराम शर्मा,तिलक,ऋषि राज गांधी,सुमन गुप्ता,दलीप, नेहरू,ओम प्रकाश भाटिया,गंगा राम,नीलम रधुवंशी,बाबू राम शर्मा,विद्या सागर शर्मा,मनी राम,हीरा लाल,बलि राम शर्मा,जयदेव,करमचंद,मनसा राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply