February 5, 2026 8:55 am

मतदान के बाद दिखा लोगो मे सेल्फी का जोश

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

किसी भी तरह के कार्यक्रम हों,आजकल यह एक ट्रेंड बन गया है कि हर कोई सेल्फी लेकर सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। यही हाल सोशल मीडिया पर शनिवार को लोकसभा चुनाव में भी रहा। युवाओं से लेकर अधेड़ मतदाता भी वोट डालने के बाद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालकर दूसरे मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते रहे। मतदाताओं ने पहले मतदान किया और फिर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे मतदाताओं से विभिन्न स्लोगन के माध्यम से वोट डालने की अपील भी की। मतदान जरूर करें,आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा। ‘मैं हूं इस देश का जागरूक नागरिक,इसलिए मैंने किया अपने मताधिकार का प्रयोग,क्या आपने किया’। ‘मैंने तो कर दिया लोकतंत्र को वोट,क्या अपने किया,नहीं तो करके आए’। ‘मेरा वोट विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को’। ‘हम हैं इस देश के जागरूक मतदाता,आप भी बनो जागरूक और करो मतदान’ आदि शब्दों के साथ फेसबुक पर मतदाताओं ने सेल्फी अपलोड की। वोट देने के बाद फेसबुक,वाट्सएप,ट्विटर व इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने की होड़ सी लगी रही। चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की लोग पल-पल अपडेट्स करते रहे। वोट प्रतिशत जानने के लिए क्षेत्र वासी बेताब दिखे। परिवार के साथ मतदान करने गए लोगों ने बूथ के बाहर खूब सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इसके अलावा बहुत से वोटरों ने हाथ की उंगली में लगी अमिट स्याही दिखाते हुए अपनी तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की।

युवाओं में गजब का जोश दिखा

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में मतदान को लेकर युवाओं में गजब का जोश दिखा।बैरल,मांगल,नवगांव,दाड़लाघाट,स्यार,रौड़ी,बरायली,कश्लोग,चंडी सेवड़ा,बांजन, मांगू,मलावन,कराड़ाघाट,दानोघाट,पारनु सहित अन्य बूथों पर बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार वोट किया। पहली बार मतदान के लिए उत्साहित युवा सुबह ही बूथ पर पहुंच गए थे। मतदान के बाद अंगुली पर लगे स्याही के निशान के साथ सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर सांझा कर स्वयं को पुण्य का भागी समझते रहे। इनका कहना था कि पहले मतदान का निशान यादगार है,अमिट है। यह जिंदगी भर नहीं भूलेगा।

इन युवतियों ने पहली बार किया मतदान

मतदान का सिलसिला बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर चुनाव की रंगत छा गई। ‘ये देखो निशान,हमने कर दिया मतदान’, ‘हमने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई,आप कब निकलेंगे भाई’, ‘मेरा वोट,मेरा अधिकार’ हमने वोट डाल दिया,आपने डाला क्या? सरीखे कमेंट डाले गए। मतदान को लेकर युवाओं में अधिक जोश दिखा। व्हाट्सएप और फेसबुक के दौर में वोट डालने से पहले और बाद में लोगों ने बूथ के बाहर सेल्फी ली। किसी ने परिवार के साथ सेल्फी ली,तो कोई दोस्तों के साथ अंगुली दिखाते हुए सेल्फी लेता नजर आया। सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। कुछ भी हो इस सेल्फी के चक्कर में ही सही युवाओं में सचमुच मतदान के प्रति जोश जागा है,जो कभी इस मामले में उदासीन दिखाई देते थे अब वे बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेकर लोकतंत्र की शक्ति को पहचान रहे हैं और दूसरों की प्रेरणा का स्रोत बनते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Advertisement