अर्की आजतक
सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद महिला ने मतदान केंद्र जाकर किया मतदान
घुमारवीं के चुवाड़ी बूथ में 72 वर्षीय विमला देवी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी मतदान करने पहुची ।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी मतदान केंद्र में अस्वस्थ होने के बाद भी विमला शर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान केंद्र आकर मतदान किया ।





