February 5, 2026 8:55 am

जयनगर बेहन्दी गावं में आयोजित महादंगल में राजेन्द्र ठाकुर का किया ग्रामीणों ने भव्य स्वागत।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
अर्की के लोकप्रिय नेता व विकास समिति अर्की के संयोजक व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत जय नगर के गांव बेहंदी में आयोजित महा दंगल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय लोगो द्वारा अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया गया।लोक सभा चुनावी व्यस्तता से निकल कर ठाकुर साहब अपने लोगो के बीच पहुंचे,जहां लोगो का अपार स्नेह ठाकुर साहब को मिल रहा है।
ठाकुर ने मौजूद लोगो को संबोधित भी किया। इस मौके पर इनके साथ जयनगर से सुरेंद्र जगोता,जयनगर पंचायत प्रधान राजेन्द्र कुमार,लोहारघाट पंचायत प्रधान रघुराज पराशर,साई पंचायत उप प्रधान देवेंद्र कुमार,मटेरनी के पूर्व प्रधान प्रताप ठाकुर, क्यार कनेता के पूर्व प्रधान राजेश महाजन, लक्ष्मी सिंह,नरेश सिंह कृष्ण लाल और यश पाल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement