February 5, 2026 8:55 am

प्रदेश में क्लीन स्वीप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुनिहार में पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भाजपा की प्रदेश की चारो संसदीय सीटों पर जीत का जश्न कुनिहार में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर व पटाखे फोड़ कर मनाया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा,कि शिमला संसदीय सीट के अंतर्गत 17 विधान सभाओं में अर्की विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी सुरेश कश्यप को सबसे अधिक लीड मिली है। 15484 मतों से अभी अर्की मतदाताओं ने लीड दिला कर अपना फर्ज निभाया है व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल,जिला अध्यक्ष रत्तन पाल,मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर,आशा परिहार सहित स्थानीय नेता व पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,जिला सह मीडिया प्रभारी इन्द्र पाल शर्मा,हीरा लाल चंदेल सहित बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की व शिमला संसदीय सीट को अच्छे मतों से जीता।उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी चुनाव में अर्की विधान सभा क्षेत्र में तो इससे भी अधिक मेहनत करते हुए नया मुकाम हासिल करेंगे ।
राजेन्द्र ठाकुर ने कहा,कि अर्की विधानसभा में कांग्रेस मतदाताओं का विश्वास खो चुकी है व प्रदेश सरकार भी चंद दिनों की ही मेहमान नजर आ रही है।

Leave a Reply

Advertisement