अर्की आजतक
दाड़लाघाट
पर्यावरण दिवस के मौके पर अमृत सरोवर ध्यानपुर में देवदार के पौधों का पौधारोपण किया गया। इस दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल घनागुघाट के छात्रों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रधान मधुबाला,उप प्रधान प्रवीण कुमार,पंचायत समिति सदस्य दीपिका वार्ड,सदस्य देवी चंद,कुसुम लता एवं फॉरेस्ट गार्ड स्वाती शर्मा मौजूद रहे।





