February 5, 2026 10:39 am

सिरसा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी शैलजा की 2,68,497 वोटों से जीत।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

हरियाणा

हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा़ ने बडे़ अंतर से जीत हासिल की है।
कुमारी शैलजा ने भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 2,68,497 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। इस जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार अभियान में हिमाचल के युवा नेता शशिकांत शर्मा चुनाव प्रभारी थे। इस दौरान उन्होंने बेहतर टीम प्रबंधन के साथ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया था। वह लगभग 8-9 महीने तक सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच चुनाव प्रचार अभियान में शामिल रहे। शशिकांत शर्मा ने सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा को जीत के लिए बधाई दी है तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Advertisement