अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक का आयोजन अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में कुनिहार में हुआ।
बैठक में प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम कुनिहार विद्युत परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर डॉ चौहान के बेटे जोकि पथ परिवहन निगम में जीएम के पद पर कार्यरत थे के निधन पर सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने सरकार से वेतनमान की बकाया राशि का भुगतान किए जाने वर्ष 2022 की 4% महंगाई राहत की किस्त की बकाया राशि का तुरंत भुगतान किए जाने की मांग की साथ ही सरकार से महंगाई राहत की देय 12% राशि का भी भुगतान की जाने की मांग की।
सदस्यों ने सरकार से चिकित्सा भत्ते के लिए राशि उपलब्ध करवाये जाने की भी मांग की।
सरकार के पास गत डेढ़ वर्ष से पेंशनरों के करोड़ों रुपए के चिकित्सा बिल पेंडिंग पड़े हैं तथा सैकड़ो पेंशनर अपने बिलों के भुगतान का इंतजार करते-करते स्वर्ग सुधार चुके है।
बैठक में सरकार से पूर्व में पेंशनरों के लिए गठित संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक को शीघ्र बुलाए जाने की मांग की गई।
पथ परिवहन निगम और विद्युत परिषद के कार्यरत तथा सेवानिवृत कर्मचारियों को अभी तक नए वेतनमानों की बकाया राशि और अन्य भत्तो का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिसको लेकर इन वर्गों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त है तथा सरकार से मांग की गई की इन वर्गों की राशि का सरकार शीघ्र भुगतान करें।
बैठक में महामंत्री श्यामानंद शांडिल, जिला वित सचिव ओम प्रकाश गर्ग, गोपाल कृष्ण, चेतराम तंवर, जगदीश चंदेल ,भवानी शंकर ,रामस्वरूप तंवर, प्रेम कुमार, ओमप्रकाश राणा, हरदेव भारद्वाज,हरनाम सिंह, सुशील शर्मा, भगवान सिंह वर्मा सहित अन्य पेंशनरों ने भाग लिया।





