February 5, 2026 10:40 am

जयंती पर कुनिहार में जगह जगह लगे भंडारे।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कर्मफल दायक शनि महाराज जी की जयंति पर कुनिहार जनपद में भंडारों की धूम रही। शनि मंदिर तालाब पर जंहा विशाल भंडारे में लोगो ने लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया,तो वन्ही शनि मंदिर हाटकोट में छोले, भटूरे,हलवा व मीठे शरबत का लुत्फ भक्त जनो ने लिया। चौक बाज़ार में भी व्यापारियों चावल छोले का भंडारा लगाया,जिसे हर आने जाने वाले लोगो ने ग्रहण किया।
शनि मंदिर तालाब व हाटकोट में सुबह से ही भक्तों ने शनि महाराज की आराधना आरम्भ कर दी थी।पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना व तेल चढ़ा कर शनि महाराज का आशीर्वाद लिया।इस दौरान महिलाओं ने कीर्तन भजन कर शनि महिमा का गुणगान किया।स्कूली बच्चो ने मीठे शर्बत सहित भंडारे का आनन्द लिया।

Leave a Reply

Advertisement