February 5, 2026 10:40 am

भियुंखरी पंचायत मेआयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राजेन्द्र ठाकुर।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक


कुनिहार
अर्की विधान सभा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में दंगलों का आयोजन अपने चरम पर है।आज अर्की उपमंडल के तहत भियुंखरी पंचायत में दंगल का आयोजन पंचायत व ग्रामीणों द्वारा करवाया गया,जिसमे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने शिरकत की।ग्रामीणों ने ठाकुर का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहना कर सम्मानित किया।इस दौरान हाटकोट पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि भी विशिष्ट अतिथि के रूप में दंगल में पहुंचे। दंगल समिति को राजेन्द्र ठाकुर ने अपनी ओर से 5100 रु दिए।
ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले खेलो में दंगल प्रतियोगिता भी ग्रामीणों के मनोरंजन का एक प्रमुख साधन वर्षो से रहा है।फसलों के कार्य से निवृत हो कर भीषण गर्मी में मई माह से दंगल प्रेमियों के आर्कि उपमण्डल में अनवरत जारी है।हालांकि लोक सभा चुनाव की गर्मी के बाद इन्द्र देव ने भी वर्षा की ठंडी फुहारों से मौसम में शीतलता लाकर कुश्ती प्रेमियों को राहत पहुंचाई है व उपमंडल में दंगलों के आयोजनों का दौर भी कुश्ती प्रेमियों को आनन्दित कर रहा है।राजस्थान,दिल्ली,चंडीगढ़, हरियाणा,उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के नामी पहलवान इन दंगलों में कुश्ती प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Advertisement