February 5, 2026 10:40 am

पुणे में आयोजित हुई 45वीं भारतीय विद्युत नियंत्रण बोर्ड कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल विद्युत नियंत्रण बोर्ड के बलवीर सिंह ने 92 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक किया हासिल किया

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

पुणे में आयोजित हुई 45वीं भारतीय विद्युत नियंत्रण बोर्ड कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल विद्युत नियंत्रण बोर्ड के बलवीर सिंह ने 92 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। बलवीर सिंह ने फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बलबीर सिंह 132/11 केवी दाड़लाघाट के चमाकड़ी में अपनी सेवाएं दे रहे है।वीरवार को दाड़लाघाट सब स्टेशन में पहुंचने पर बलवीर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। वही बलवीर सिंह को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियंत्रण बोर्ड की ओर से स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी। इस मौके पर जेई रतन,धर्मपाल,कपिल सेन,मेहर सिंह,गोपाल सिंह,बलवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement