अर्की आजतक
दाड़लाघाट
बीआरसी कार्यालय धुंदन में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम एमआईएस मोबाइल एप्प की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में विभिन्न पाठशालाओं से 80 अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला के दूसरे दिन राजकीय उच्च पाठशाला कराडाघाट से प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक अध्यापक दिनेश शर्मा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के रसायन विज्ञान प्रवक्ता अश्वनी कुमार ने स्रोत व्यक्ति के रूप में कार्य करते हुए अध्यापकों को स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। बताया की यह हमें पाठशाला में बच्चों के स्वास्थ्य और अच्छे व्यवहार के बारे में प्रेरित करने के लिए कौन-कौन से पग उठाने चाहिए और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए अध्यापक को क्यों जागरूक होना जरूरी है के बारे में जानकारी दी l दिनेश शर्मा व अश्वनी कुमार ने इस कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए बताया की कब और क्यों इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और इस कार्यक्रम के उदेश्य क्या है। इस कार्यक्रम में सभी 11 मॉड्यूल की जानकारी देते हुए बताया की हर अध्यापक को हर शुक्रवार पाठशाला में हेल्थ एंड वैलनेस के अंतर्गत गतिविधि करवाना जरूरी है। इस दौरान सभी अध्यापकों को मोबाइल बेस्ड प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित हुए सभी अध्यापक स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस अम्बेसडर के रूप में अपनी-अपनी पाठशालाओं में कार्य करेंगें और पाठशाला के बच्चे हेल्थ एंड वैलनेस मेस्सेंजर के रूप में कार्य करेंगे। सभी प्रशिक्षित हुए अध्यपकों को स्वास्थ्य व परिवार तथा शिक्षा मंत्रालय की और से ट्रेनिंग प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। सभी अध्यापकों ने अपने अपने प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त किए।





