अर्की आजतक
अर्की कुनिहार
राजकीय प्रारंभिक विद्यालय, सायरीघाट में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष के लिए निर्धारित “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम को आत्मसात करते हुए योग दिवस मनाया। विक्रम राठौर स्थानीय विद्यालय के शास्त्री व योग शिक्षक और प्राथमिक पाठशाला की अध्यापिका रेखा शर्मा ने बच्चों व शिक्षकों को विभिन्न आसन व प्राणायाम करवाए। विद्यालय के प्रभारी हुताशन शर्मा ने कहा कि योग मन को शांत करने का अभ्यास है और हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए।





