February 5, 2026 5:33 am

कुनिहार पुलिस की हत्थे चढ़े‌ चोरी किए हुए सामान के साथ पांच बाल अपचारी

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार पुलिस को चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चोरी किए गए सामान के साथ पांच बाल अपचारियों को लिया हिरासत में,
11-06-2024 को अजय कंवर निवासी गाव हरडी तह० अर्की जिला सोलन ने पुलिस थाना कुनिहार में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बीते वर्ष भारी बरसात के कारण इसने अपने भवन की मुरम्मत का कार्य बन्द किया हुआ था परन्तु यह उक्त भवन की सम्पति को नियमित तौर पर चैक करता रहता था। एक दिन शाम के समय उक्त भवन का निरीक्षण किया तो भवन की खिड़की की जाली उखाड़ी गई थी तथा भवन के अन्दर से बहुत सारा सामान गायब पाया गया । जब इसने सामान को चैक किया तो वहां से नलके, पाईपें, शौचालय से सम्बन्धित सामान, बिजली का सामान गायब पाया गया जिसे किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करना पाया गया , जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में चोरी की धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान दिनांक 19-06-2024 को थाना कुनिहार की पुलिस टीम द्वारा मामले में पांच बाल अपचारी अन्वेषण में शामिल करके पुछताछ की गई तथा चोरीशुद्धा सामान बरामद किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि पकड़े गये उक्त बाल में से एक बाल अपचारी पहले भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है जिसके विरुध न्यु शिमला पुलिस थाना में बलात्कार/पोक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत है । मामले की जांच जारी है ।
होटल मालिक अजय कंवर ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया,कि इस चोरी में सभी अभियुक्त 14 साल से नीचे है।इनमें दो डांगरी अर्की,दो नेरवा व एक रोहड़ू का है,जिन्होंने होटल से नलके,बिजली का सामान सहित काफी सामान पर हाथ साफ किया था व कुनिहार मार्किट में ही किसी कबाड़ी को बेचा था।उन्होंने कुनिहार पुलिस थाना के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा,कि पुलिस द्वारा बहुत ही थोड़े समय मे इन बाल चोरों तक पहुंच कर मामले को सुलझाया है।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement