February 5, 2026 8:19 am

रौड़ी में किया गया रौडी यूथ क्लब का गठन

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

पंचायत रौड़ी के गांव रौडी में रौडी पंचायत सदस्य हरदेव शर्मा की अध्यक्षता में रौडी यूथ क्लब का गठन किया गया। जिसमें बॉबी शर्मा को प्रधान चुना गया।उसके उपरांत एसीएफ सभागार में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन और रौडी यूथ क्लब की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने की। बैठक में बच्चो को नशे से दूर कैसे रखा जाए उसके ऊपर चर्चा की गई और बच्चो को खेल में बढ़ावा देने के लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की और से बच्चो को खेल सामग्री देने का आश्वासन भी दिया गया। बैठक में वार्ड मेंबर रौडी मनु शर्मा,रजत शर्मा,सनी,सुभम,शिवम,तुषार,पंकज,पीयूष,यशस्वी,रिजवी,आकांक्षा,राहुल ने भाग लिया।

Leave a Reply

Advertisement