February 5, 2026 12:09 pm

अर्की में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सहित संजय अवस्थी का आभार :-रोशन ठाकुर

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

अर्की

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के कोषाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने समस्त अर्की मंडल व अर्की की जनता की तरफ से अर्की अस्पताल में स्थानीय जनता की लंबे समय से चल रही भारी मांग को देखते हए अर्की अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टरो की नियुक्ति पर मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सुखु व मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश व विधायक अर्की संजय अवस्थी का हार्दिक धन्यवाद किया है।
साथ ही उन्होंने सुखविंदर सुखु मुख्यमंत्री हिमाचल , सीपीएस हिमाचल प्रदेश एवम विधायक अर्की संजय अवस्थी से मांग की है कि अर्की अस्पताल में रिक्त चल रहे रेडोयोलॉजिस्ट के पद को भरने के साथ ही अल्ट्रासाउंड की बड़ी मशीन, व समय से पहले पैदा हुए नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए इनक्यूबेटर एवम ब्लड बैंक का प्रावधान भी शीघ्र करवाएं ताकि लोगों को शिमला व सोलन जाने आने की कठिनाई से छुटकारा प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Advertisement