February 5, 2026 12:10 pm

अब होंगे देश में संविधान के दायरे में ही हर कार्य ,जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा, इंडिया गठबन्धन मजबूत:-चौहान कृष्णा

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

लोकसभा चुनाव के परिणामस्वरूप इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया। यह बात जिला कांग्रेस सचिव चौहान कृष्णा ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि इस सबके लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्येक घटक दल का विशेष आभार है कि सबने इस देश के संविधान को बचाने के लिए ये एतिहासिक फैसला लिया और परिणाम भी आप सभी की मेहनत स्वरूप प्राप्त हुए। जिला सचिव कांग्रेस चौहान कृष्णा ने इंडिया की समस्त जनता का भी आभार जताते हुए कहा कि जिन्होंने इंडिया गठबंधन का साथ दिया,आज इसी का परिणाम है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने का गौरव प्राप्त हुआ। चौहान कृष्णा ने कहा कि अब इस देश में संविधान के दायरे में ही हर कार्य होंगे,जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा। सड़क,स्वास्थ्य,बिजली,महिला सुरक्षा और रोजगार की चर्चा सदन में गुंजेंगी और सार्थक परिणाम इस देश को देखने मिलेंगे।

Leave a Reply

Advertisement