February 5, 2026 7:20 am

कोटलू,पारनु और कश्लोग ग्राम पंचायतों में 1.56 करोड़ की जलागम विकास परियोजना की शुरुआत

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

नाबार्ड और अंबुजा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से दाड़लाघाट उपतहसील की कोटलू,पारनु और कश्लोग ग्राम पंचायतों में 1.56 करोड़ की जलागम विकास परियोजना शुरू की। इस परियोजना से 12 गांव लाभान्वित होंगे। इस संबंध में अंबुजा फाउंडेशन कार्यालय दाड़लाघाट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंबुजा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर भूपेन्द्र गांधी ने की। उन्होंने कहा कि नाबार्ड आरओ शिमला और अंबुजा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से 1.56 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जलागम परियोजना के दौरान वृक्षारोपण,ट्रेंचिंग,मेड़बंदी,गली प्लग और जलवायु प्रतिरोधी कृषि पद्धतियों और किसान क्षमता संवर्धन जैसी गतिविधियाँ की जाएंगी। सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में संयुक्त रूप से इस परियोजनाओं को लागू करने के लिए ग्राम जलागम विकास समिति का गठन किया गया। गांव बनोग के राम लाल को अध्यक्ष,गांव पवाब की सीमा देवी को उपाध्यक्ष,बरसनू के अतरू राम भट्टी को सचिव और गांव कल‌द्वार की लक्ष्मी शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पट्टी बडोग जलागम परियोजना अनिल कुमार ने जलागम परियोजना के अपने अनुभव साझा किए।

Leave a Reply

Advertisement