अर्की आजतक
दाड़लाघाट
राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड क्लस्टर से कक्षा चौथी से दसवीं तक के 72 विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन मशोबरा शिमला का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थीयों ने ऐतिहासिक राष्ट्रपति भवन के बारे में उपस्थित गाइड ने सभी को अवगत करवाया। राष्ट्रपति भवन के विभिन्न कमरों की जानकारी दी तथा विभिन्न राष्ट्रपतियों की इस भवन में यात्रा के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इसके उपरांत अध्यापकों सहित बच्चों ने मशोबरा के कल्याणी हैलिपैड को भी देखा।बच्चों ने बहुत सारी जानकारी इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्राप्त की। विद्यालय के मुख्याध्यापक लच्छी राम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शिमला के अंतर्गत यह शैक्षिक भ्रमण राष्ट्रपति भवन मशोबरा के द्वारा करवाया गया जिसमें निशुल्क बस यात्रा और दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। अध्यापकों से संजय कुमार,मीनाक्षी शर्मा,राजीव कुमार,शशि शर्मा,मदनलाल,मंजू,रेखा शर्मा,चमन लाल,विमला ने भी भ्रमण में भाग लिया।





