February 5, 2026 7:19 am

संजय अवस्थी पहुंचे गम्बर पुल। आपदा प्रभावितों से की बातचीत।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
वीरवार को हुई बारिश ने एक बार पुनः गम्बर पुल के वाशिंदों की नींद उड़ा दी थी।बारिस से जंहा एक मकान के नीचे से कुछ जमीन बह गई ,तो गम्बर पुल बने पुल भी जर्जर होने लग गया है।सोमवार को इसी जगह बादल फटने से मलवा पत्थरो सहित सड़क पर आ गया था व तीन गाड़ियों को क्षति पहुंची थी व एक होटल की दीवारें बह गई थी। वीरवार रात्री में हुई बारिश में एक बार फिर वही मंजर था,एक बार फिर भारी मलबा पत्थरो के साथ पुल पर आ गया,जिसे करीब 9 घण्टो के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से हटाया था।आज सीपीएस संजय अवस्थी ने मौके पर पहुंच कर प्रभावितों का कुशल क्षेम जाना व विभागीय अधिकारियों को पानी की निकासी का उचित प्रबंध करके पुल व मकानों को ओर नुकसान से बचाव सम्बन्धी निर्देश दिये।इस दौरान एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल सहित लोक निर्माण विभाह के अधिकारी,कर्मचारियों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement