February 5, 2026 8:24 am

कर्मचारियों,पेंशनरो व अन्य वर्गों की विरोधी है सुखु सरकार-गोपाल दास वर्मा

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
अराजपत्रित कर्मचारी महा संघ के पुर्व प्रदेशाध्यक्ष गोपाल दास वर्मा और भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने कुनिहार मे आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि प्रदेश की सुखु सरकार कर्मचारी,पैन्शनर,व अन्य सभी वर्गो की विरोधी सरकार है। कर्मचारियो व पैन्शनरो को 7वें वेतनमान की बकाया राशि की 4 किस्ते,मंहगाई राहत की 12% राशि व वर्ष 2022 जुलाई की 4%किस्त का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। वही पैन्शनरो के करोड़ो रुपयों के चिकित्सा भते भी बकाया है। हजारो पेंशनर्ज इसका इंतजार करते करते स्वर्ग सिधार गए । पैन्शनरो के द्वारा अनेको बार सरकार से इसे दिये जाने की मांग की गई, जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन व रैलियों का आयोजन किया गया । अब विवश होकर प्रदेश पेंशनर्ज महासंघ ने 10 जुलाई को होने वाले 3 उप चुनाव मे सरकार के विरूध मतदान करने का निर्णय लिया है। इसके किये संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने तीनो निर्वाचन क्षेत्रों मे सरकार के विरूध मोर्चा खोल दिया है। नालागढ विधान सभा मे एक सप्ताह के प्रचार के बाद आज हमीरपुर व देहरा के प्रवास पर जाते हुये पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोपाल दास वर्मा व महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने कुनिहार मे प्रैसवार्ता की।

Leave a Reply

Advertisement