February 5, 2026 12:00 pm

कैसा रहेगा आपका आज का दिन पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

आज के लिए आपका राशिफल (24-07-2024)

मेष
24-07-2024

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको मित्रों का सहयोग रहेगा। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कला कौशल में सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाकर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


वृष
24-07-2024

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने किसी काम को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह दस्तक कर सकते हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करना मुश्किल होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग


मिथुन
24-07-2024

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खड़े उतरेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


कर्क
24-07-2024

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण अपने कामों को पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने डेली रूटीन में निरंतरता बनाए रखें। करीबियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग


सिंह
24-07-2024

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। मित्रों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर समस्या हो सकती है, इसलिए आप उन्हे समय रहते निपटाने की कोशिश करें और किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


कन्या
24-07-2024

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा और आप आवेश में आकर कोई ऐसी बात ना बोले, जिसे पूरा करने में बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके घर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें शांत रहें। आपको कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


तुला
24-07-2024

तुला राशि के जातकों को आज आपने आवश्यक कार्य में सावधान रहना होगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। सभी के साथ सम्मान बनाए रखें। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर यदि कुछ प्लानिंग करेंगे, तो वह अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग


वृश्चिक
24-07-2024

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने कामों में निसंकोच होकर आगे बढे़ं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। सगे संबंधियों का आप के ऊपर पूरा सहयोग रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


धनु
24-07-2024

आज का दिन आपके साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं से बाहर निकालने की कोशिश करनी होगी, तभी आप कोई काम कर सकेंगे। आप अपनी आय में व्यय संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग


मकर
24-07-2024

मकर राशि के जातकों को बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आवश्यक मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा और लेनदेन से संबंधित मामले में आप पूरी शर्तों पर चलें, तभी आप अपने धन को वापस ला सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


कुंभ
24-07-2024

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी, लेकिन आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग


मीन
24-07-2024

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दें और प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ विरोधी फिर से कर उठा सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनसे बाहर निकाल सकेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


Leave a Reply

Advertisement