February 5, 2026 7:17 am

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव समूह – 1 में राजकीय महाविद्यालय अर्की के बीए तृतीय वर्ष के छात्र संजय ने स्पॉट पेंटिंग में तृतीय स्थान किया प्राप्त

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

अर्की

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर, 2024 से 16 अक्टूबर , 2024 तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर, जिला बिलासपुर में आयोजित युवा महोत्सव ग्रुप -1 में राजकीय महाविद्यालय अर्की के तृतीय वर्ष के छात्र संजय ने स्पॉट पेंटिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संजय ने यह उपलब्धि अपनी विशेष रुचि के उपरांत ही प्राप्त की है। संजय कला संकाय के छात्र हैं। अर्की महाविद्यालय में उन्हें पेंटिंग के गुण सीखने वाला कोई प्राध्यापक नहीं है। संजय ने ये उपलब्धि अपने अथक प्रयासों तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन के फाइन आर्ट्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ चमन शर्मा द्वारा दिए गए टिप्स को आधार बनाकर हासिल की है। संजय स्केच बनाने में भी सिद्ध हस्त हैं । किसी भी स्केच को वे मिनटों में बनाकर तैयार कर देते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय के इस छात्र ने अपनी विशेष प्रतिभा के कारण राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में ये उपलब्धि हासिल की है ।

महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने संजय की उपलब्धि पर उसे विशेष बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपनी रुचि को भी निखारना चाहिए। महाविद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए तरह-तरह के मंच उपलब्ध करवाता है। सभी विद्यार्थियों को इन अवसरों का लाभ लेकर अपने माता-पिता एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए।

Leave a Reply

Advertisement