February 5, 2026 8:37 am

नवम्बर में है धनिया लगाने का सही समय

[adsforwp id="60"]

किसानी बागवानी

नवम्बर में धनिया को बहुत आसानी से अपने घर पर उगा सकते हैं। सबसे पहले खड़ा धनिया लीजिए, फिर इसे हल्के हाथों से दो भागों में तोड़ दीजिए। इसके बाद इन बीजों को एक ग्लास पानी में डालकर रातभर के लिए रख दीजिए ताकि धनिया के बीज अच्छे से फुल जाए। धनिया को बोने के लिए 60% मिट्टी और 40% गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट लीजिए, फिर दोनों को अच्छे से मिक्स करके प्लास्टिक की टोकरी या ग्रो बैग में भर लीजिए। इसके बाद धनिया के बीजों को पानी में से निकालकर, मिट्टी के ऊपर चारों तरफ अच्छे से बिखेर दीजिए। फिर मिट्टी की पतली सी लेयर से इन बीजों को अच्छे से ढ़क दीजिए और पानी डालकर टोकरी या ग्रो बैग को ऐसे जगह पर रखिए, जहां सुबह की 5-6 घंटे की हल्की धूप आती हो। लगभग 5 से 7 दिन बाद बीज अंकुरित होने लगेंगे। धनिया के पौधे की मिट्टी में हल्की नमी बनाकर रखिए लेकिन मिट्टी को ज्यादा गीला ना करिये, नहीं तो धनिया का पौधा गल भी सकता हैं। लगभग 30 से 35 दिन बाद धनिया खाने योग्य हो जायेगा

Leave a Reply

Advertisement