February 5, 2026 11:21 am

मांझू की प्रो. रीता देवी ने अपनी पुस्तक “भारत मे सामाजिक समस्याएं” का विमोचन अपनी माँ के कर कमलों से करवाकर की प्रेरणादायक मिशाल कायम

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

अर्की

उपमंडल अर्की के मांझू गांव की बेटी प्रो. रीता देवी ने अपनी पुस्तक “भारत मे सामाजिक समस्याएं” का विमोचन अपनी प्रथम गुरु अपनी माँ के कर कमलों से करवाकर एक प्रेरणादायक मिशाल कायम की है। प्रो रीता देवी दीपावली के लिये अपने गावँ मांझू पहुंच कर भावुक व सादगीपूर्ण एक विशेष आयोजन कर अपनी माँ के प्रति अपनी श्रद्धा, प्यार व सम्मान को दर्शाया है। आमतौर पर पुस्तक का विमोचन समारोहों में प्रतिष्ठित हस्तियों से करवाया जाता है परंतु प्रोफेसर रीता देवी ने अपनी माँ के हाथों से विमोचन करवा कर एक नई मिशाल कायम की है। स्व. संतराम चौहान की पुत्री प्रो रीता देवी पिछले 29 वर्षों से राजस्थान के राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में समाजशास्त्र की प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। रीता देवी अपनी माँ के हाथों से पुस्तक के विमोचन को अपने दिवंगत पिता की प्रेरणा और उनकी स्मृतियों के प्रति सम्मान मानती है। उनके पति भी राजस्थान के एक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Advertisement