अर्की
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ इकाई अर्की की बैठक इकाई के अध्यक्ष देवी रूप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रधान बाबू राम कौंडल व जिला महामंत्री के डी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई व सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर हिमाचल सरकार से पुरजोर मांग की गई कि डीए का 42 महीने का एरियर जोकि 7/2022 से 3/2024 तक और 1/2023 से 9/24 तक का पेंडिंग है कि नोटिफिकेशन सरकार शीघ्र करे ताकि महंगाई के इस दौर में समस्त पूर्व कर्मचारियों व कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्हों के बताया कि जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के मध्य का पूर्व कर्मचारियों को जो संशोधित वेतनमान का 65% एरियर शेष है उसकी भी सरकार शीघ्र नोटिफिकेशन करें क्योंकि समय बहुत ज्यादा हो गया है न जाने पूर्व कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट जाये जिसके लिये सरकार जिम्मेदार होगी। बैठक में रोष प्रकट किया गया कि अभी तक रिवाइज्ड लीव एनकेशमेंट व ग्रेज्युटी का एरियर भी सरकार ने आजतक नही दिया है इसकी भी सरकार शीघ्र नोटिफिकेशन जारी करें। साथ ही यह भी मांग की गई कि जिन रिटायर्ड की कम्युनिकेशन रिकवरी की अवधि 10 वर्ष 8 माह हो चुकी है उसे सरकार तुरंत बंद करने के आदेश करे। जैसाकि साथ लगते राज्यों की सरकारों ने किया जिसमें की पंजाब व हरियाणा की सरकारों ने किया है। उन्होंने कहाकि भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ इकाई अर्की संजीव शर्मा जोकि सचिवालय के प्रधान है संघ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं उनके खिलाफ जो विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है सरकार उसको वापिस ले। बैठक में आर आर वर्मा, कामेश्वर शर्मा, पदम् देव शर्मा, बद्रीदत्त शर्मा, दलीप सिंह कौशल, कर्म सिंह वर्मा, राम सिंह वर्मा, हेमंत शर्मा, प्रेम शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।





