February 5, 2026 9:01 am

दाड़लाघाट विद्यालय के बच्चों ने राज्य स्तर पर आयोजित कला उत्सव में किया सराहनीय प्रदर्शन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के बच्चों ने राज्य स्तर पर आयोजित कला उत्सव में सराहनीय प्रदर्शन किया। यह उत्सव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित किया गया,जिसमें सभी 12 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला सोलन की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के बच्चों ने इस उत्सव में भाग लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन बच्चों की तैयारी में शिक्षिका सीमा शर्मा और अनिल कुमार ने अपना पूरा सहयोग दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा और उप प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रकाश ने विद्यालय पहुंचने पर इन बच्चों को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Advertisement