February 5, 2026 8:42 am

अर्की महाविद्यालय में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ।

[adsforwp id="60"]

अर्की

राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिशास्त्र विभाग एवम हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया I राजनीति शास्त्र विभाग के विद्यार्थी दीपक वर्मा, अक्षा भाटिया, निशा, कोमल,नेहा, निधि शर्मा, सोनिया वर्मा, किरण वर्मा तथा संजय कुमार ने भाषण प्रतियोगिता कविता पाठ तथा पोस्टर मेकिंग द्वारा संविधान के महत्व को उजागर किया। वहीं राजनीति शास्त्र विभाग की छात्राए तमन्ना और भावना ने मंच संचालन किया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रो यशपाल शर्मा ने संविधान निर्माण मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यों की जानकारी एवं उनके पालन पर अपने विचार रखे I हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राजन तंवर ने बताया कि संविधान दिवस सभी भारतीय नागरिकों के लिए बेहद खास दिन होता है इसी दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के मसौदे को अंगीकार किया गया था I भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान को तैयार करने में मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी I महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है उन्होंने ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई I इस कार्यक्रम में डॉ पूजा कश्यप डॉ वीना शर्मा डॉ संजीव कुमार तथा प्रो हेमलता उपस्थित रहेI

Leave a Reply

Advertisement